Home » बुलंदशहर » मुकेश कुमार मासूम ने सेवा कार्यों के साथ मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन , फल और मिठाई बांटकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

मुकेश कुमार मासूम ने सेवा कार्यों के साथ मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन , फल और मिठाई बांटकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा    : 17 / सितम्बर / 2026 :    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बॉलीवुड लेखक मुकेश कुमार मासूम ने विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित कर लोगों के बीच फल और मिठाई वितरित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है।

कार्यक्रम की शुरुआत खुर्जा के मुनि स्थित सरकारी अस्पताल से हुई, जहां मुकेश कुमार मासूम ने मरीजों और उनके तीमारदारों के बीच फल वितरित किए। इसके बाद वह कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचे और छात्राओं के बीच मिठाई बांटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।

इस दौरान मुकेश कुमार मासूम ने कहा कि जन्मदिन को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाने का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा और उनका सशक्तिकरण समाज की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है।

 

उन्होंने छात्राओं को शिक्षा, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

 

 

इस अवसर पर समाजसेवी कैलाश गौतम, अभिनेता संगीत मासूम, सीमा, नंद किशोर रजत, बंटी सिद्धार्थ, टिंकू सिंह, योगेश गौतम सहित अन्य लोग मौजूद रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्य पुनिता शर्मा भी उपस्थित रहीं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment