Home » बुलंदशहर » यतेन्द्र उर्फ छोटे गहना से मिले भाजपा नेता दीपक दुल्हेड़ा, गुंडा एक्ट कार्रवाई पर एसएसपी से मिलने की बात

यतेन्द्र उर्फ छोटे गहना से मिले भाजपा नेता दीपक दुल्हेड़ा, गुंडा एक्ट कार्रवाई पर एसएसपी से मिलने की बात

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 17 / सितम्बर / 2026 :    जहांगीराबाद में गौसेवा के क्षेत्र में सक्रिय यतेन्द्र उर्फ छोटे गहना के आवास पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री एवं भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक दुल्हेड़ा पहुंचे। उन्होंने यतेन्द्र से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और मामले में समर्थन व्यक्त किया।

इस दौरान दीपक दुल्हेड़ा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता यतेन्द्र उर्फ छोटे गहना के साथ खड़े हैं। उन्होंने बताया कि यतेन्द्र के खिलाफ हुई गुंडा एक्ट की कार्रवाई के संबंध में जल्द ही एसएसपी से मुलाकात कर पूरे मामले को उनके संज्ञान में रखा जाएगा। साथ ही कार्रवाई को निरस्त कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाने की बात कही।

वहीं यतेन्द्र उर्फ छोटे गहना ने दीपक दुल्हेड़ा के अपने आवास पर पहुंचकर समर्थन देने पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में जब अपने लोग साथ खड़े होते हैं तो हौसला मिलता है।

इस मौके पर भाजयुमो नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, प्रिंस जोशी, गौसेवक कनिष्क शर्मा, चेतन लुहाच, भवदीप लोधी, सौरभ लोधी, शिवम शिकारपुरिया समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment