दादरी / शिकारपुर : 17 / सितम्बर / 2026 : दादरी के मिष्ठान प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। शुद्धता और स्वाद के लिए पहचान बना चुके शिकारपुर वाले कालीचरन हलवाई अब दादरी में भी अपने स्वाद का विस्तार करने जा रहे हैं। शिकारपुर और बुलंदशहर में लोगों का भरोसा हासिल करने के बाद कालीचरन स्वीट्स की ओर से दादरी में तीसरी शाखा शुरू की जा रही है।
दादरी के रेलवे रोड स्थित राव जी मार्केट के सामने खुलने वाली इस नई शाखा का भव्य शुभारंभ 19 सितंबर 2026, शनिवार को सुबह 11 बजे किया जाएगा। उद्घाटन समारोह को लेकर प्रतिष्ठान की ओर से तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

कालीचरन स्वीट्स के संचालक एवं मालिक छोटू शर्मा ने दादरी और आसपास के क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारिक संगठनों, शुभचिंतकों एवं इष्ट-मित्रों को समारोह में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया है।
छोटू शर्मा ने कहा कि शिकारपुर और बुलंदशहर की जनता से मिले अपार स्नेह और विश्वास ने उन्हें दादरी में नई शाखा शुरू करने के लिए प्रेरित किया है। अब दादरीवासियों को भी शुद्ध देसी घी से तैयार मिठाइयों और गुणवत्तापूर्ण पकवानों का स्वाद उपलब्ध कराने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि दादरीवासियों की सेवा में नई शाखा समर्पित करना उनके लिए खुशी और गर्व का अवसर है।
नई शाखा में पारंपरिक मिठाइयों के साथ विभिन्न प्रकार की आधुनिक मिठाइयां और स्वादिष्ट पकवान उपलब्ध कराने की बात कही गई है। इससे त्योहारों, शादी-विवाह और अन्य मांगलिक अवसरों पर लोगों को अपने शहर में ही मिष्ठान की अलग-अलग वैरायटी मिल सकेगी।
प्रतिष्ठान की ओर से क्षेत्रवासियों से 19 सितंबर को सुबह 11 बजे पहुंचकर शुभारंभ समारोह का हिस्सा बनने की अपील की गई है। मिठाइयों की जानकारी और अग्रिम बुकिंग के लिए ग्राहक 8650505060 पर संपर्क कर सकते हैं।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










