Home » मनोरंजन » घर में घुसकर परिवार पर हमला, आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

घर में घुसकर परिवार पर हमला, आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

ककोड़  : 18 / सितम्बर / 2026 :   ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव चौकी में घर में घुसकर परिवार के लोगों के साथ मारपीट करने और धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता नेमवती पत्नी लक्ष्मण सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़िता के अनुसार 16 सितंबर की शाम करीब सात बजे गांव के ही देवेंद्र, दलवीर, योगेंद्र, शिव कुमार, निक्की, धर्मेंद्र, सौरभ और ज्योति एक राय होकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर उसके घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और उसके पति लक्ष्मण सिंह सहित अजय, विजय व रामवती पर हमला कर दिया।

पीड़िता का आरोप है कि हमलावरों में से एक ने गड़ासा से हमला किया, जिससे गंभीर चोट आई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना में घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चोटों के साथ फ्रैक्चर होने की बात भी सामने आई है।

थाना प्रभारी सुदेश कुमार सिंह ने बताया कि नेमवती की तहरीर के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment