Home » बुलंदशहर » झोपड़ी पर पलटा बदरपुर से भरा डंपर, दबकर आठ वर्षीय मासूम की मौत

झोपड़ी पर पलटा बदरपुर से भरा डंपर, दबकर आठ वर्षीय मासूम की मौत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]
परिजनों का आरोप—मना करने के बावजूद चालक ने नहीं रोका डंपर, क्रेन से मलबा हटाकर निकाला गया शव

 

अनूपशहर : 19 / सितम्बर / 2026 :   कोतवाली अनूपशहर क्षेत्र के नेहरूगंज में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बदरपुर से भरा एक डंपर झोपड़ी पर पलट गया, जिसके नीचे दबने से आठ वर्षीय मासूम मनीष पुत्र अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और परिवार में कोहराम मच गया।

 

बताया गया कि अनूपशहर में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है, जिसके लिए डंपर में बदरपुर लाया जा रहा था। हादसे के बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि डंपर चालक को झोपड़ी के पास डंपर ले जाने से मना किया गया था, लेकिन इसके बावजूद चालक ने उनकी बात नहीं मानी और डंपर झोपड़ी पर पलट गया।

 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान क्रेन की सहायता से डंपर को हटाया गया, जिसके बाद झोपड़ी के मलबे से मासूम मनीष का शव बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment