Home » गोरखपुर » अंतर्राष्ट्रीय हिंदू शक्ति सेना की लखनऊ में बैठक, जुटे प्रदेश भर के पदाधिकारी

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू शक्ति सेना की लखनऊ में बैठक, जुटे प्रदेश भर के पदाधिकारी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गोरखपुर  : 20 / सितम्बर / 2026 :   गोरखपुर, लखनऊ के अंबेडकर पार्क रोड पर स्थित सिरोज एंड व्हाइट रेस्टोरेंट में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू शक्ति सेना की “वार्षिक बैठक “का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत उत्तर प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश के समस्त जनपदों के जिला अध्यक्ष मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पीठाधीश्वर मनोज शुक्ला (महाकाल), उत्तर प्रदेश अध्यक्ष आनंद तिवारी (पत्रकार) प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील पाठक( पत्रकार )समेत प्रदेश भर के जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में संगठन के विस्तारीकरण को लेकर व्यापक चर्चा हुई ।सभी ने अपने विचार रखें और संगठन को मजबूत करने का तरीका बताया गया।

साथ ही महिला पदाधिकारी की उपस्थिति रही। जिसमें अंतरराष्ट्रीय हिंदू शक्ति सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला शाखा) पारुल सिंह के अलावा तमाम महिलाएं उपस्थित रही। उपरोक्त कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के उपस्थिति में संकल्प लिया कि हम जहां भी जिस भी जिले में हैं संगठन के निर्देशों का पालन कर संगठन को मजबूत और राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों को मजबूत करने का काम करेंगे।

वही कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी के अलावा गोरखपुर जनपद के युवा अध्यक्ष सुजीत पाठक, राज तिवारी प्रदेश महासचिव युवा मोर्चा, दुर्गेश पांडे, शशिकांत शर्मा, महेश पांडे, राम निधान यादव ,निधि, रेखा तिवारी, अनुराधा मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, राजेश शुक्ला,अरविंद पांडे ,राधिका सिंह,नीलम योगिनी,समेत बहुत सारे कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment