गोरखपुर : 20 / सितम्बर / 2026 : गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज तहसील अंतर्गत पीपीगंज टाउन एरिया अध्यक्ष के आवास पिछले दिनों पर विधि विधान से विश्वकर्मा पूजन का आयोजन किया गया।इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री ,विधायक फतेह बहादुर सिंह की पहुंचे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीपीगंज टाउन एरिया अध्यक्ष के आवास पर विश्वकर्मा पूजन की तैयारी पहले से चल रही थी। जिसमें क्षेत्रीय सम्मानित लोगों को आमंत्रण पत्र भी वितरित किया गया था। वही अध्यक्ष आवास पर विश्वकर्मा पूजन के दिवस पर धूमधाम से मनाया गया। वही क्षेत्रीय जनता के लिए भगवान विश्वकर्मा जी के प्रसाद ग्रहण का भी आयोजन बड़े पैमाने पर किया गया था।
जिसमें क्षेत्र के भारी संख्या में आम जनमानस कार्यक्रम का आनंद लिए और प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में विधायक फतेह बहादुर सिंह के अलावा उनके सहयोगी और समर्थक भी बड़ी संख्या में उपस्थिति मे सभी ने कार्यक्रम का आनंद लिया ।और कार्यक्रम में मनोरंजन के लिए भजन का भी आयोजन किया गया था। जिसमें कार्यक्रम के भजन को सुनकर लोग आनंदित और मोहित हुए यह कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।

वहीं इस कार्यक्रम में जब टाउन एरिया पीपीगंज लक्ष्मण विश्वकर्मा से संवाददाताओं ने विश्वकर्मा पूजन पर बातचीत का करने का समय मानना तो व्यस्तता का हवाला देकर अपने काम में व्यस्त दिखे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










