खुर्जा : 19 / सितम्बर / 2026 : राशन की दुकानों पर आवश्यक सूचना बोर्ड और दर सूची प्रदर्शित नहीं करने के मामले में तहसील प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए नगर क्षेत्र के 9 उचित दर विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
बताया गया है कि भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के मेरठ मंडल प्रधान प्रभारी कैलाश भागमल ने संपूर्ण समाधान दिवस में इस संबंध में शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कई राशन दुकानों पर जरूरी सूचनाएं और दर सूची प्रदर्शित नहीं की जा रही हैं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी कार्यालय के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक डॉ. दीपांकर शर्मा ने मैसर्स अवनीश कुमार, मोहम्मद सईद, कृष्णा देवी, हबीबुर्रहमान, ऊषा वर्मा, गोपाल कृष्ण शर्मा, फईमुद्दीन, कृष्णचन्द्र और नसीम को नोटिस जारी किया है।
सभी विक्रेताओं को 15 दिनों के भीतर आवश्यक सूचना बोर्ड व दर सूची दुकान पर प्रदर्शित करने तथा इसकी सूचना पूर्ति निरीक्षक कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










