Home » बुलंदशहर » सांप के काटने के बाद भी नहीं घबराया युवक, सांप को डिब्बे में लेकर पहुंचा अस्पताल

सांप के काटने के बाद भी नहीं घबराया युवक, सांप को डिब्बे में लेकर पहुंचा अस्पताल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

चोला  : 20 / सितम्बर / 2026 :   चोला थाना क्षेत्र के निठारी गांव में एक युवक को काम के दौरान सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बावजूद युवक ने घबराने के बजाय हिम्मत दिखाई और सांप को पकड़कर एक डिब्बे में सुरक्षित बंद कर दिया। इसके बाद वह डिब्बे में सांप को लेकर खुद उपचार के लिए कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंच गया।

जानकारी के अनुसार निठारी गांव निवासी विपिन पुत्र नेतराम रविंद्रा हैचरी पोल्ट्री फार्म पर काम करता है। काम के दौरान अचानक एक सांप ने विपिन को काट लिया। घटना के बाद उसने सूझबूझ दिखाते हुए सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद किया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा।

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने तत्काल विपिन का उपचार शुरू किया। युवक के साथ डिब्बे में सांप को देखकर अस्पताल में मौजूद लोग भी हैरान रह गए। विपिन की हिम्मत और सूझबूझ की मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment