खुर्जा : 20 / सितम्बर / 2026 : सिद्धेश्वर रोड पर अपनी मांगों को लेकर पिछले तीन दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे अशोक चौहान की अचानक हालत बिगड़ गई। तबीयत खराब होने पर मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें उपचार के लिए नगर के जटिया अस्पताल में भर्ती कराया।
बताया जा रहा है कि अशोक चौहान अपनी मांगों को लेकर सिद्धेश्वर रोड पर भूख हड़ताल कर रहे थे। लगातार तीन दिन तक अन्न ग्रहण नहीं करने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होती देख उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।
अशोक चौहान की हालत बिगड़ने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। भूख हड़ताल और उनकी मांगों को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










