Home » गाजियाबाद » विकास कार्यों के शिलान्यास को पहुंचीं महापौर का स्थानीय लोगों ने किया विरोध, लगाए मुर्दाबाद के नारे

विकास कार्यों के शिलान्यास को पहुंचीं महापौर का स्थानीय लोगों ने किया विरोध, लगाए मुर्दाबाद के नारे

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद    : 20 / सितम्बर / 2026 :   गाजियाबाद  नगर निगम के वार्ड नंबर-35 स्थित बहरामपुर में विकास कार्यों का शिलान्यास करने पहुंचीं महापौर सुनीता दयाल को स्थानीय निवासियों के विरोध का सामना करना पड़ा। विकास कार्यों को लेकर नाराज लोगों ने महापौर के सामने नारेबाजी की और उनके खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से अपेक्षित विकास कार्य नहीं हुए हैं, जिसके चलते उन्हें विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर लोगों ने महापौर और भाजपा के खिलाफ भी नारेबाजी की। बताया जा रहा है कि विरोध के बीच महापौर को कार्यक्रम स्थल से वापस लौटना पड़ा।

बहरामपुर क्षेत्र से ऋतु चौधरी निर्दलीय पार्षद हैं। विरोध के दौरान स्थानीय नेता सत्येंद्र ठाकुर ने भी क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने महापौर पर हिंडन नदी क्षेत्र में अवैध कब्जे को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले को लेकर अभी तक महापौर सुनीता दयाल की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

बताया जा रहा है कि मामला थाना क्रॉसिंग क्षेत्र से जुड़ा है। पुलिस या नगर निगम की ओर से भी घटना को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment