Home » बुलंदशहर » शिकारपुर में खुला ‘इंडियन ऑटो’, पुरानी बाइक-स्कूटी को मिलेगा नया लुक

शिकारपुर में खुला ‘इंडियन ऑटो’, पुरानी बाइक-स्कूटी को मिलेगा नया लुक

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  : 20 / सितम्बर / 2026 :   शिकारपुर नगर के मेरठ-बदायूं हाईवे पर मदरसे के समीप दोपहिया वाहन चालकों के लिए ‘इंडियन ऑटो’ नाम से नई दुकान का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतिष्ठान में पुरानी मोटरसाइकिल और स्कूटी के मॉडिफिकेशन एवं कायाकल्प का काम एक ही स्थान पर किए जाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

रविवार को आयोजित उद्घाटन समारोह की शुरुआत मौलाना साहब की विशेष दुआ के साथ हुई। इसके बाद समाजवादी पार्टी के वार्ड सभासद सुहेल उर्फ बिट्टू ठाकुर, गौ सेवक शिवम शिकारपुरिया, अनवार खान, कदीर ठाकुर, नदीम ठाकुर, निजाम और फरमान खान, हमीद गाजी सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर गौ सेवक शिवम शिकारपुरिया ने दुकान संचालक रिजवान खान, हमीद गाड़ी वाले और फरमान खान को मिठाई खिलाकर नई शुरुआत की शुभकामनाएं दीं। वहीं रिजवान खान और मोहम्मद शफीक ने समारोह में पहुंचे अतिथियों एवं स्थानीय लोगों का स्वागत किया।

दुकान के प्रोपराइटर रिजवान खान ने बताया कि शिकारपुर तहसील क्षेत्र में दोपहिया वाहनों के मॉडिफिकेशन और पुराने वाहनों को नया लुक देने का काम एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रतिष्ठान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि ग्राहकों के बजट के अनुसार करीब चार से पांच हजार रुपये में पुरानी बाइक या स्कूटी को मॉडिफाई कर नया रूप देने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पहले लोगों को इस तरह के काम के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता था, जिससे समय और अतिरिक्त खर्च दोनों बढ़ जाते थे। हाईवे के समीप दुकान होने के कारण ग्राहकों के लिए यहां पहुंचना भी सुविधाजनक रहेगा।

उद्घाटन के दौरान स्थानीय लोगों और वाहन स्वामियों ने प्रतिष्ठान की शुरुआत का स्वागत किया। लोगों का कहना था कि नई बाइक या स्कूटी खरीदने के बजाय पुरानी गाड़ी को कम खर्च में नया लुक देने का विकल्प कई लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है।

इस मौके पर अनवार खान, आतिफ खान, शमशाद खान, वसीम मलिक, सोहिल खान, जीशान अंसारी, ईसा, सानिया, इनायद, जेद, सीबू ठाकुर, मोहम्मद शफीक, जेद खान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment