Home » बुलंदशहर » डॉ. भूदत्त शर्मा को ‘वैश्विक शिक्षक रत्न अवार्ड’ से किया सम्मानित

डॉ. भूदत्त शर्मा को ‘वैश्विक शिक्षक रत्न अवार्ड’ से किया सम्मानित

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 20 / सितम्बर / 2026 :   आदर्श किसान सेवा सैकेंडरी स्कूल जाहिदपुर, जिला बुलंदशहर के प्रधानाचार्य डॉ. भूदत्त शर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए ‘वैश्विक शिक्षक रत्न अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में आयोजित शिक्षक दिवस एवं सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन जयंती समापन महोत्सव में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच के संयोजक डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा, एडवोकेट के अनुसार, डॉ. भूदत्त शर्मा के शैक्षणिक कार्यों, विद्यार्थियों के प्रति समर्पण, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान एवं उपलब्धियों को देखते हुए चयन समिति के अध्यक्ष डॉ. हुकुम चंद गणेशिया, चांसलर द्वारा उनका चयन ‘वैश्विक शिक्षक रत्न अवार्ड’ के लिए किया गया था।

समारोह में विभिन्न देशों की मौजूदगी के बीच भारत के 51 विशिष्ट शिक्षकों एवं प्रतिभाओं का अभिनंदन किया गया। इस दौरान डॉ. भूदत्त शर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. भूदत्त शर्मा ने भारत की शक्ति एवं प्रतिष्ठा, पंचशील सिद्धांत, वैश्विक शांति, सामाजिक समरसता, विश्व बंधुत्व तथा शिक्षा की भूमिका जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर डॉ. भूदत्त शर्मा सहित चयनित प्रतिभाओं को दिसंबर 2026 में नेपाल में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के लिए भी आमंत्रित किया गया। सम्मान मिलने पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने डॉ. भूदत्त शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment