बुलंदशहर : 20 / सितम्बर / 2026 : शिकारपुर तहसील के मीटिंग हॉल में उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर तीन मंडलों के संग्रह अमीनों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की तैयारियों और संगठन की आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अमीनों को एकजुट करने और इस बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश से प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श किया गया। अमीनों ने संगठन की मजबूती और चुनाव को लेकर आपसी समन्वय पर चर्चा की।
बुलंदशहर के जिला अध्यक्ष राजू उर्फ राजवीर एवं तहसील मंत्री परमानंद के नेतृत्व में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में संग्रह अमीन मौजूद रहे। बैठक के दौरान चुनाव को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आगामी रणनीति तैयार करने पर जोर दिया गया।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










