जेवर : 20 / सितम्बर / 2026 : ग्राम चोरोली निवासी एवं बीएसएफ के पूर्व सब इंस्पेक्टर टेकचंद के पुत्र तथा सेना की 15 राज रिफ (15 RAJ RIF) में हवलदार के पद पर तैनात ललित कुमार का 19 सितंबर 2026 को असामयिक निधन हो गया।

ललित कुमार के निधन की सूचना मिलते ही सीएपीएफ वेटरन एसोसिएशन के पदाधिकारी आर्मी की सम्मान गार्ड के साथ उनके पैतृक आवास ग्राम चोरोली पहुंचे। इस दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

इस अवसर पर दिवंगत ललित कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया गया। परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सदस्यों ने दुख की इस घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










