खुर्जा : 20 / सितम्बर / 2026 : श्री जय शिव निष्काम सेवा मंडल (रजि.) खुर्जा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बॉलीवुड लेखक मुकेश कुमार मासूम से उनके कार्यालय पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुकेश कुमार मासूम ने मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का पटका पहनाकर और अपनी लिखित पुस्तक भेंट कर स्वागत किया। मंडल के पदाधिकारियों ने भी उनका आत्मीय स्वागत किया।

मुलाकात के दौरान क्षेत्र के सामाजिक एवं धार्मिक विषयों के साथ-साथ खुर्जा विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने क्षेत्र की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर अपने विचार साझा किए।
मुकेश कुमार मासूम इन दिनों खुर्जा विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क कर लोगों से संवाद कर रहे हैं। इस दौरान वे क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए प्रयास करने की बात कह रहे हैं।

इस अवसर पर जय शिव निष्काम सेवा मंडल के सचिव पूरन चंद शर्मा, सह संयोजक राजेश गोविल, सदस्य आकाश कुमार, समाजसेवी कैलाश गौतम, अभिनेता संगीत मासूम, सीमा सहित कई लोग मौजूद रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










