Home » बुलंदशहर » हवा में काला धुआं छोड़ रहा हॉट मिक्स प्लांट सील, संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई

हवा में काला धुआं छोड़ रहा हॉट मिक्स प्लांट सील, संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर  : 21 / सितम्बर / 2026 :  बुलंदशहर जिले में वायु प्रदूषण फैलाने की शिकायत पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव धमरावली स्थित मैसर्स कृष्णा सिवियन प्राइवेट लिमिटेड के हॉट मिक्स प्लांट को सील कर दिया। प्लांट की चिमनी से काला धुआं निकलने की सूचना के बाद प्रशासन और प्रदूषण विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच की।

बताया गया कि जांच के दौरान हॉट मिक्स प्लांट में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए आवश्यक उपकरण मौजूद नहीं मिले। इसके अलावा प्लांट का संचालन करने वाले प्रबंधन द्वारा प्रदूषण विभाग की NOC भी प्रस्तुत नहीं की जा सकी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए ADM वित्त, नायब तहसीलदार और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) की संयुक्त टीम ने मौके पर कार्रवाई की। टीम ने प्लांट को सील कर दिया।

प्रशासन की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अधिकारियों का कहना है कि पर्यावरणीय नियमों का पालन नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, प्लांट से निकल रहे काले धुएं को लेकर स्थानीय स्तर पर भी प्रदूषण को लेकर चिंता जताई जा रही थी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment