गाजियाबाद : 21 / सितम्बर / 2026 : भारतीय किसान यूनियन भानु के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह के आह्वान पर जनपद गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष विवेक यादव के नेतृत्व में सोमवार को किसानों की विभिन्न प्रमुख समस्याओं एवं मांगों के समाधान की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय, गाजियाबाद पर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से किसानों एवं आम नागरिकों से जुड़े विभिन्न विषयों को विधिवत रूप से उठाते हुए केंद्र सरकार से आवश्यक नीतिगत एवं प्रशासनिक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। भारतीय किसान यूनियन भानु ने ज्ञापन के माध्यम से किसान आयोग के गठन की मांग प्रमुखता से रखते हुए प्रगतिशील एवं जैविक खेती को प्रोत्साहित करने, किसानों को कृषि क्षेत्र में आवश्यक सुविधाएं एवं सहयोग उपलब्ध कराने तथा कृषि से जुड़ी समस्याओं के दीर्घकालिक समाधान के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की मांग की।
संगठन की ओर से डीजल, पेट्रोल एवं गैस के दाम आधे किए जाने तथा महंगाई के प्रभाव को कम करने के संबंध में भी मांग रखी गई। इसके अतिरिक्त सरकारी शिक्षा एवं चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने तथा भ्रष्टाचार पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के लिए कठोर एवं प्रभावी व्यवस्था लागू किए जाने की मांग ज्ञापन में शामिल की गई।
ज्ञापन में समस्त देश के किसानों एवं देशवासियों के लिए टोल टैक्स माफ किए जाने तथा किसानों एवं जवानों की दुर्घटना की स्थिति में प्रदान की जाने वाली मुआवजा राशि में वृद्धि किए जाने की मांग भी रखी गई।
संगठन ने कहा कि किसानों एवं जवानों की सुरक्षा तथा उनके परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए दुर्घटना संबंधी सहायता एवं मुआवजा व्यवस्था की समीक्षा किया जाना आवश्यक है। इसके साथ ही गाजियाबाद के वार्ड संख्या 7 एवं 27 से संबंधित विभिन्न जनसमस्याओं को भी ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी के संज्ञान में लाया गया।
संगठन ने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान लेकर संबंधित विभागों के माध्यम से उनका शीघ्र एवं विधिसम्मत निस्तारण सुनिश्चित कराने की मांग की। भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों की समस्याओं एवं उनके अधिकारों से जुड़े विषयों को लगातार संबंधित अधिकारियों एवं सरकार के समक्ष लोकतांत्रिक एवं विधिसम्मत माध्यम से उठाया जाता रहेगा। संगठन का कहना है कि किसानों की मांगों पर शासन स्तर से गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए आवश्यक नीतिगत निर्णय एवं प्रभावी कार्रवाई की जानी चाहिए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय पदाधिकारियों में चंदू ठाकुर, आरिफ राणा, मासूम अली, अजय वर्मा, कालू कसाना, प्रदेश संगठन मंत्री अरुण कुमार, ऋतिक यादव, आशू ठाकुर, अमित गोयल, रॉबिन त्यागी, जिलाध्यक्ष मजदूर मोर्चा अमीरुद्दीन, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा लक्ष्मी चौहान, विधानसभा अध्यक्ष सतपाल चौधरी, राज कुमार, बिलाल चौधरी, गुलशन त्यागी, सुशांत यादव, अज्जू, आशीष यादव, विनेश यादव, राकेश कुमार, सोनू नीरज सैनी प्रशांत प्रभाकर संजीव यादव सुधीर त्यागी मुकेश शिवम शर्मा, प्रिया सहित भारतीय किसान यूनियन भानु के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगठन ने कहा कि किसानों एवं आमजन से संबंधित मांगों को लेकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अंतर्गत आगे भी संबंधित अधिकारियों एवं शासन के समक्ष अपनी बात रखी जाएगी।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










