बुलंदशहर/खुर्जा : 21 / सितम्बर / 2026 : खुर्जा क्षेत्र में NH-34 स्थित कैलाश अस्पताल कट के पास सोमवार को दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों में पांच लोग अखिल विश्व गायत्री परिवार से जुड़े बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार अखिल विश्व गायत्री परिवार के सदस्य आंवल खेड़ा से बुलंदशहर में आयोजित शिक्षक गरिमा सम्मेलन में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान खुर्जा के NH-34 स्थित कैलाश अस्पताल कट के पास उनकी कार की दूसरी कार से भिड़ंत हो गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज गति और कार चालक की लापरवाही के चलते दुर्घटना होने की बात सामने आ रही है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को तत्काल कैलाश अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार कराया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










