बुलंदशहर : 21 / सितम्बर / 2026 : जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने सितंबर माह के आंतरिक निरीक्षण के तहत EVM-VVPAT वेयरहाउस का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप की जा रही व्यवस्थाओं को परखा गया।

निरीक्षण के दौरान एफएलसी के अंतर्गत EVM-VVPAT मशीनों के मॉक पोल कार्य की भी जांच की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं में पारदर्शिता बनाए रखने तथा आयोग के निर्देशों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।








