खुर्जा : 22 / सितम्बर / 2026 : एस.एम.जे.ई.सी. इंटर कॉलेज, खुर्जा में जनपदीय बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के करीब आठ क्षेत्रों से अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के 200 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर तीनों आयु वर्गों में 18-18 खिलाड़ियों का चयन जनपदीय टीम के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ी आगामी मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अनीता भारद्वाज एवं मुख्य अतिथि एडवोकेट ने फीता काटकर किया। इस दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अनुशासन, खेल भावना और निरंतर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।
चयनकर्ता संजय धाकड़, दरवाजे सिंह, अरविंद पाठक, अरुण कुमार एवं क्रीड़ा क्षेत्र अधिकारी रोहित कुमार ने खिलाड़ियों के खेल कौशल और प्रदर्शन का बारीकी से मूल्यांकन कर टीमों का चयन किया।

इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या वंदना कुलश्रेष्ठ सहित विद्यालय परिवार मौजूद रहा। प्रतियोगिता में अजय कुमार राय, पंकज कुमार सिंह, बृजेश कुमार शर्मा, मोहम्मद अनवर, रतन पाल सिंह, धर्मेंद्र रावत और राजकुमार सिंह सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहे।
क्रीड़ा अध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य जनपद की प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और उन्हें मंडलीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। चयनित खिलाड़ी अब मंडलीय प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










