Home » गाजियाबाद » एकेजीईसी में पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ

एकेजीईसी में पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद : 22 / सितम्बर / 2026 :   अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज (एकेजीईसी), गाजियाबाद में एनआईटीटीटीआर, चंडीगढ़ एवं आईक्यूएसी, एकेजीईसी के संयुक्त सहयोग से पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) का सोमवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन 21 से 25 सितंबर 2026 तक किया जा रहा है। एफडीपी का मुख्य विषय “आउटकम बेस्ड एजुकेशन के माध्यम से इंस्ट्रक्शनल डिलीवरी में बदलाव” रखा गया है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। इसके बाद आईक्यूएसी के हेड एवं कोऑर्डिनेटर डॉ. नीलेश कुमार गुप्ता ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए शिक्षाविदों, विशेषज्ञों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने एफडीपी की थीम को वर्तमान शैक्षणिक परिवेश के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि आउटकम बेस्ड एजुकेशन का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को विषय का ज्ञान देना नहीं, बल्कि उनमें आवश्यक ज्ञान, कौशल एवं क्षमताओं का विकास करना है।

कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. हेमन्त आहूजा ने आउटकम बेस्ड एजुकेशन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में विद्यार्थियों के ज्ञान के साथ-साथ उनके कौशल एवं व्यावहारिक क्षमता का विकास भी आवश्यक है। उन्होंने शिक्षण, परीक्षा, प्रतिपुष्टि एवं मूल्यांकन के बेहतर समन्वय को प्रभावी शिक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार बताया।

पांच दिवसीय एफडीपी के दौरान शिक्षकों के लिए विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें ब्लूम्स टैक्सोनॉमी, बदलते लर्निंग स्पेसेज, ब्लेंडेड मोड ऑफ टीचिंग एंड लर्निंग, एआई टूल्स का उपयोग, कोर्स आउटकम एवं CO-PO/PSO मैपिंग, टीचिंग-लर्निंग एवं इवैल्यूएशन, प्रैक्टिकल स्किल्स का विकास, एक्सपीरिएंशियल लर्निंग, एडवांस्ड इंस्ट्रक्शनल मेथड्स तथा रूब्रिक फॉर असेसमेंट जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।

एनआईटीटीटीआर, चंडीगढ़ के प्रोफेसर एवं हेड, एजुकेशन एंड एजुकेशनल मैनेजमेंट डिपार्टमेंट डॉ. ए.बी. गुप्ता ने आउटकम बेस्ड एजुकेशन, कंडीशंस ऑफ लर्निंग, ब्लूम्स टैक्सोनॉमी, इवेंट्स ऑफ इंस्ट्रक्शन, टीचिंग-लर्निंग एंड इवैल्यूएशन तथा डेवलपिंग प्रैक्टिकल स्किल्स जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल जानकारी प्रदान करना नहीं, बल्कि उनमें ऐसी क्षमताओं का विकास करना होना चाहिए, जिनका उपयोग वे वास्तविक जीवन एवं कार्यक्षेत्र में कर सकें।

कार्यक्रम में संयोजक डॉ. अनुपमा शर्मा, डॉ. अवधेश गुप्ता एवं डॉ. दुष्यंत सिंह चौहान सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, डीन, शिक्षक एवं प्रतिभागी शिक्षाविद उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment