Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में ‘22 तारीख को 22 का सम्मान’ कार्यक्रम, 154 लोगों का सम्मान

बुलंदशहर में ‘22 तारीख को 22 का सम्मान’ कार्यक्रम, 154 लोगों का सम्मान

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 22 / सितम्बर / 2026 :   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जनपद में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को ‘22 तारीख को 22 का सम्मान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान समाज के सात प्रमुख वर्गों से 22-22 लोगों को सम्मानित किया गया। इनमें डॉक्टर, शिक्षक, खिलाड़ी, किसान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सफाई कर्मचारी और आशा कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी सम्मानित लोगों को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया ने अपना जन्मदिन भी सेवा संकल्प अभियान को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लोगों का सम्मान करना उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है।

कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment