Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में 8 सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों का विरोध प्रदर्शन

बुलंदशहर में 8 सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों का विरोध प्रदर्शन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 22 / सितम्बर / 2026 :   आठ सूत्रीय मांगों को लेकर जनपद की सभी तहसीलों में लेखपालों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए एक्स्ट्रा हलकों का चार्ज छोड़ दिया। लेखपालों ने संबंधित अतिरिक्त हलकों के दस्तावेज तहसील कार्यालय में जमा कर कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है।

शिकारपुर तहसील में तहसील अध्यक्ष हरीश कुमार के नेतृत्व में लेखपालों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लेखपालों ने आरके कार्यालय में एक्स्ट्रा हलकों से संबंधित कागजात जमा किए और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

लेखपाल संघ का कहना है कि प्रदेशभर में आठ सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। एक्स्ट्रा हलकों के कार्य का बहिष्कार किए जाने से राजस्व संबंधी कार्यों के लिए तहसील पहुंचने वाले किसानों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

शिकारपुर तहसील अध्यक्ष हरीश कुमार ने बताया कि मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन अनिश्चितकाल के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक एक्स्ट्रा हलकों के कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा।

लेखपालों द्वारा एक्स्ट्रा हलकों का चार्ज छोड़ने और कागजात जमा किए जाने के बाद अब अधिकारियों के सामने तहसील के कार्यों को सुचारु रखने की चुनौती खड़ी हो गई है। वहीं, आम जनता से जुड़े राजस्व कार्यों पर भी इसका असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment