Home » बुलंदशहर » हड्डियों से भरी गाड़ी को लेकर हंगामा, पुलिस ने जांच शुरू की

हड्डियों से भरी गाड़ी को लेकर हंगामा, पुलिस ने जांच शुरू की

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

चोला : 22 / सितम्बर / 2026 :   चोला थाना क्षेत्र के चोला चौराहे पर मंगलवार रात हड्डियों से भरी एक गाड़ी को लेकर हिंदू संगठन के लोगों ने हंगामा कर दिया। संगठन के लोगों ने गाड़ी को रोक लिया और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने ले गई।

थाना प्रभारी दिग्विजय नाथ साही ने बताया कि गाड़ी को थाने लाने के बाद मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई। जांच के दौरान चालक के पास हड्डियों के परिवहन से संबंधित आवश्यक कागजात मिले। चालक के अनुसार ककोड़ क्षेत्र से गाड़ी में हड़बार से संबंधित हड्डियां लादी गई थीं।

थाना प्रभारी के मुताबिक उपलब्ध दस्तावेजों की जांच के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर गाड़ी का चालान किया गया और उसे छोड़ दिया गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment