Home » गाजियाबाद » दिव्यांगों की रोजगार की गुहार पर डीएम का त्वरित संज्ञान, अनावश्यक कार्रवाई रोकने के निर्देश

दिव्यांगों की रोजगार की गुहार पर डीएम का त्वरित संज्ञान, अनावश्यक कार्रवाई रोकने के निर्देश

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद : 23 / सितम्बर / 2026 :   कलेक्ट्रेट में बुधवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का नियमानुसार, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में भूमि एवं संपत्ति विवाद, अवैध कब्जे, अतिक्रमण, पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न प्रकरणों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं।

इस दौरान दिव्यांगजनों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि रोजगार के उद्देश्य से लगाए गए खोखे एवं ठियों को हटाने की धमकी देकर उन्हें परेशान किया जा रहा है, जिससे उनके आजीविका के साधन प्रभावित होने की स्थिति उत्पन्न हो रही है। प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित थानाध्यक्षों से वार्ता कर निर्देशित किया कि दिव्यांगजनों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए तथा उनके वैध एवं शांतिपूर्ण रोजगार में बिना विधिक आधार के किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न होने दी जाए।

जिलाधिकारी ने इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश सभी संबंधित थानों, चौकियों एवं विभागों तक प्रेषित किए जाने के लिए संबंधित स्टाफ को निर्देशित किया।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार परीक्षण करते हुए निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र लाभार्थियों को शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनसामान्य की शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो और संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्राधिकार में प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment