खुर्जा : 24 / सितम्बर / 2026 : खुर्जा नगर के मदनपुर कलंदरगढ़ी स्थित किसान इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य मनोज कुमार के नेतृत्व में एक भव्य पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विद्यालय की कक्षा 4 से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रदर्शनी के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, कल्पनाशीलता एवं कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अत्यंत सुंदर एवं आकर्षक पेंटिंग्स व पोस्टर बनाए। छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार की गई कलाकृतियाँ पूरे आयोजन में आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य मनोज कुमार एवं समस्त शिक्षकगणों ने विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई पोस्टर प्रदर्शनी का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बेहतर और आकर्षक पोस्टर बनाने वाले छात्र-छात्राओं की सराहना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया गया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, सामाजिक जागरूकता, कलात्मक प्रतिभा और देशभक्ति की भावना को विकसित करना रहा। प्रदर्शनी के दौरान विद्यालय का समस्त शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ मौजूद रहा और सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










