Home » गाजियाबाद » आधुनिक सुविधाओं से लैस हुआ विजयनगर थाना, मिशन शक्ति और साइबर यूनिट का विस्तार

आधुनिक सुविधाओं से लैस हुआ विजयनगर थाना, मिशन शक्ति और साइबर यूनिट का विस्तार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद : 24 / सितम्बर / 2026 :   पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक आधुनिक, प्रभावी एवं जनसुलभ बनाने की दिशा में विजयनगर थाने का पुनर्विकास किया गया है। पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड के निर्देश पर तैयार किए गए नए थाना परिसर में आमजन के लिए कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

नवनिर्मित परिसर में आधुनिक प्रतीक्षालय, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, दिव्यांगजनों के लिए रैंप के साथ बेहतर प्रकाश और वेंटिलेशन की व्यवस्था की गई है। इससे थाने आने वाले फरियादियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

थाने में मिशन शक्ति केंद्र भी स्थापित किया गया है। यहां महिलाओं और बालिकाओं को जरूरत के अनुसार त्वरित सहायता, काउंसलिंग और कानूनी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके अलावा साइबर सेवा यूनिट में प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों और तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, सोशल मीडिया अपराध तथा डिजिटल लेनदेन से जुड़ी धोखाधड़ी की शिकायतों पर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिसकर्मियों के लिए आधुनिक कार्यालय, रिकॉर्ड रूम और मीटिंग हॉल के साथ थाना परिसर में हरियाली का भी विशेष ध्यान रखा गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार वर्ष के अंत तक सभी थानों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की योजना है। इसके बाद अगले वर्ष पुलिस चौकियों के आधुनिकीकरण पर भी काम किया जाएगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment