Home » बुलंदशहर » ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, ग्रामीणों का हंगामा

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, ग्रामीणों का हंगामा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर  : 24 / सितम्बर / 2026 :    खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव मूर्तजाबाद भटवारा में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब महिला अपने देवर और करीब डेढ़ साल की बीमार बेटी के साथ बाइक से खुर्जा जा रही थी। घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर बाइक ट्रैक्टर की चपेट में आ गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा देवर और मासूम बच्ची सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।

महिला की मौत से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीण मुआवजे और आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। सूचना मिलते ही सीओ खुर्जा समेत कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment