खुर्जा : 24 / सितम्बर / 2026 : राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संघ भारत द्वारा खुर्जा जंक्शन क्षेत्र निवासी दीपक चौहान को जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश के जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दीपक चौहान ने संगठन की ओर से मिली जिम्मेदारी पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप मानव अधिकारों से जुड़े मामलों को प्रमुखता से उठाने तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
दीपक चौहान का पता दोसपुर रोड, जय श्री राम वाटिका कॉलोनी, खुर्जा जंक्शन बताया गया है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










