Home » बुलंदशहर » नई मंडी बनी जंग का अखाड़ा, दो पक्षों में जमकर मारपीट,वीडियो वायरल

नई मंडी बनी जंग का अखाड़ा, दो पक्षों में जमकर मारपीट,वीडियो वायरल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीराबाद : 24 / सितम्बर / 2026 :  नई मंडी परिसर बुधवार देर रात उस समय जंग का अखाड़ा बन गया, जब किसी बात को लेकर दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। काफी देर तक चले हंगामे से मंडी परिसर में अफरा-तफरी मची रही। इस दौरान मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

बताया गया कि दोनों पक्ष कोतवाली क्षेत्र के गांव डूंगरा जाट के रहने वाले हैं। किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर मामला शांत कराया।

मारपीट के कारण मंडी परिसर में कुछ देर तक लोगों की आवाजाही भी प्रभावित रही। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन विवाद बढ़ता चला गया और पुलिस के पहुंचने के बाद ही स्थिति सामान्य हो सकी।

पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। मारपीट के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया था। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर भी घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।

सीओ भरत सोनकर ने बताया कि मामले में तीन लोगों का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया है। विवाद की वजह की जांच की जा रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment