Home » बुलंदशहर » निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर कारोबारी से 3.72 लाख ठगे , वॉट्सऐप पर संपर्क कर खातों में कराए रुपये ट्रांसफर

निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर कारोबारी से 3.72 लाख ठगे , वॉट्सऐप पर संपर्क कर खातों में कराए रुपये ट्रांसफर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीराबाद : 24 / सितम्बर / 2026 :   जहांगीराबाद नगर के मोहल्ला प्रभुदयाल निवासी बैग कारोबारी पुलकित बंसल से ऑनलाइन निवेश में अधिक मुनाफे का झांसा देकर 3.72 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली गई।

अज्ञात व्यक्ति ने वॉट्सऐप के माध्यम से संपर्क कर कारोबारी को निवेश के नाम पर रकम भेजने के लिए अलग-अलग बैंक खातों की जानकारी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलकित बंसल के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति ने इंटरनेशनल वॉट्सऐप नंबर से उनसे संपर्क किया और ऑनलाइन निवेश में बेहतर रिटर्न दिलाने का भरोसा दिया। उसकी बातों में आकर उन्होंने 16 से 19 सितंबर के बीच अलग-अलग बैंक खातों में कुल 3,72,888 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद न तो निवेश की रकम का कोई लाभ मिला और न ही आरोपी से संपर्क हो सका।

ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बैंक स्टेटमेंट, लेनदेन का विवरण और वॉट्सऐप चैट समेत अन्य साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं। साथ ही ठगी में इस्तेमाल बैंक खातों, यूपीआई आईडी और वॉट्सऐप नंबरों की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने पुलिस से रकम की बरामदगी और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है।

सीओ भरत सोनकर ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लेनदेन और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस संबंधित बैंक खातों और अन्य डिजिटल माध्यमों की जानकारी जुटाकर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment