शिकारपुर : 24 / सितम्बर / 2026 : शिकारपुर विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के संभावित प्रत्याशी पिंटू चौधरी ने भी अपनी चुनावी तैयारियां तेज करते हुए गांव-गांव जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है।

पिंटू चौधरी समर्थकों के साथ लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर चर्चा कर रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान वह बुजुर्गों से आशीर्वाद लेने के साथ ही विभिन्न वर्गों के लोगों से संवाद कर रहे हैं।
इस दौरान पिंटू चौधरी ने समाजवादी पार्टी की नीतियों और पूर्ववर्ती सपा सरकार के कार्यों को जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और युवाओं के रोजगार से जुड़े मुद्दों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें क्षेत्र की जनता की सेवा का अवसर मिलता है तो इन मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा।
जनसंपर्क अभियान के दौरान उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए। पिंटू चौधरी ने ग्रामीणों से क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर लगातार संवाद बनाए रखने की बात कही।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










