जहांगीराबाद : 25 / सितम्बर / 2026 : सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक संजय शर्मा ने स्वास्थ्य सेवाओं और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों से इनका लाभ उठाने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

मेले में आयुष ओपीडी, आयुष्मान कार्ड, एनसीडी स्क्रीनिंग, परिवार कल्याण, दंत रोग और महिला रोगों की जांच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत लोगों को बीमारी की रोकथाम, समय से जांच और नियमित उपचार के प्रति जागरूक करते हुए टीबी मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई। इस दौरान टीबी से ग्रसित पांच रोगियों को पोषण पोटली भी वितरित की गई।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. संतोष गुप्ता, डॉ. आलोक, डॉ. एंजल, डॉ. राशिद सिद्दीकी, डॉ. पुष्पेंद्र, कपिल कुमार, मनोज कुमार भारती, केबी लाल, यश कुमार, सतीश कुमार, रामभूल, रिंकू माहुर, हिमांशु गुप्ता समेत स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ मौजूद रहा। भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश सैनी समेत कई भाजपाई भी उपस्थित रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।








