Home » बुलंदशहर » वंदे मातरम के सामूहिक गायन में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर

वंदे मातरम के सामूहिक गायन में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीराबाद  : 25 / सितम्बर / 2026 :  जहांगीराबाद नगर के प्रहलाद स्वरूप सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को वंदे मातरम के सामूहिक गायन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डाक अधीक्षक जहांगीराबाद उमेश गिरी रहे, जबकि अध्यक्षता नगर पालिका जहांगीराबाद के अधिशासी अधिकारी ओम गिरी ने की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश कुमार सिसोदिया ने अतिथियों का स्वागत किया। वरिष्ठ आचार्य प्रमोद कुमार शर्मा ने अतिथियों का परिचय कराया। इस दौरान मुख्य अतिथि उमेश गिरी ने विद्यार्थियों को देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प दिलाया। विद्यार्थियों ने देश की अखंडता का सम्मान करने, कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने, प्रकृति और सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करने, विद्यालय परिवार व समाज का सम्मान करने तथा अपने कर्मों से भारत को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में करीब 1500 विद्यार्थी, आचार्य-आचार्या एवं समिति के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन आचार्य मनोज कुमार ने किया, जबकि संचालन आचार्य यतेंद्र कुमार शर्मा ने किया। अंत में विद्यालय के प्रबंधक पवन कुमार वार्ष्णेय ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय के मंत्री राजेंद्र शर्मा, बाल शिक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. नीरज अग्रवाल, विद्यालय अध्यक्ष विजय गुप्ता, संस्थापक सदस्य राकेश कुमार, सामान्य सदस्य अनिल गर्ग, कोषाध्यक्ष शिव कुमार, नगर संघ चालक अनिल गोयल और शिव कुमार वार्ष्णेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment