Home » बुलंदशहर » कश्मीर-हिमाचल की खेप पहुंची तो औंधे मुंह गिरे सेब के भाव , 250 रुपये किलो तक बिक रहा सेब अब 80-140 रुपये में केला और अनार भी हुए सस्ते

कश्मीर-हिमाचल की खेप पहुंची तो औंधे मुंह गिरे सेब के भाव , 250 रुपये किलो तक बिक रहा सेब अब 80-140 रुपये में केला और अनार भी हुए सस्ते

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीराबाद : 25 / सितम्बर / 2026 :   बाजार में कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से सेब की नई खेप पहुंचने के बाद कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। कुछ दिन पहले तक 180 से 250 रुपये किलो तक बिक रहा सेब अब 80 से 140 रुपये किलो में उपलब्ध है।

सेब के दाम कम होने के साथ ही केले और अनार समेत कई अन्य फलों की कीमतों में भी नरमी आई है। इससे ग्राहकों को राहत मिली है और बाजार में फलों की बिक्री बढ़ी है।

फल विक्रेताओं के अनुसार पिछले दिनों सेब की आवक सीमित होने के कारण इसके दाम लगातार बढ़ रहे थे। करीब 15 दिन पहले महंगा सेब आम ग्राहकों की पहुंच से दूर होता जा रहा था। अब कश्मीर और हिमाचल से आवक बढ़ने के बाद बाजार में पर्याप्त मात्रा में सेब उपलब्ध है, जिसका सीधा असर कीमतों पर पड़ा है।

अनार के भाव में भी गिरावट आई है। पहले 150 से 200 रुपये किलो तक बिकने वाला अनार अब करीब 80 से 140 रुपये किलो में मिल रहा है। इसी तरह केले के दाम भी 60-50 रुपये दर्जन से घटकर 35-40 रुपये दर्जन तक पहुंच गए हैं। मौसमी फलों के भाव में भी करीब 30 रुपये किलो तक की कमी बताई जा रही है।

फल विक्रेताओं संजय सैनी, राजेंद्र लोधी, पप्पू गुप्ता, मोहम्मद नदीम और प्रमोद लोधी का कहना है कि सेब की नई खेप आने से ग्राहकों को पसंद के अनुसार फल खरीदने के विकल्प मिल रहे हैं। दाम कम होने के बाद बाजार में ग्राहकों की आवाजाही भी बढ़ी है।

वहीं पपीता और कीवी समेत कुछ फलों के भाव फिलहाल स्थिर बने हुए हैं। विक्रेताओं के मुताबिक आगे भी फलों की आवक इसी तरह बनी रही तो कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

फल विक्रेत्यों ने बताया कि इन दिनों सेब के साथ-साथ अन्य फलों के दाम में भी गिरावट आई है। आवक बढ़ने और बाजार में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध होने से ग्राहकों को पहले की तुलना में कम कीमत पर फल मिल रहे हैं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment