बुलंदशहर : 25 / सितम्बर / 2026 : बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के बलीपुरा नहर के पास मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के चलते मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी और हंगामे का माहौल बना रहा।
बताया जा रहा है कि मूर्ति विसर्जन के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में काफी देर तक लोगों को समझाने-बुझाने का दौर चलता रहा। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हुई।
घटना के चलते बलीपुरा नहर के आसपास घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा और मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही। वायरल वीडियो के आधार पर भी पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।








