बुलंदशहर : 25 / सितम्बर / 2026 : औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव पाली बेगपुर में कबड्डी खेलने को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के चलते कुछ हमलावर गन्ने के खेत में घात लगाकर बैठे थे और उन्होंने युवक दक्ष शर्मा पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से युवक गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान आरोपी पक्ष की ओर से परिजनों पर भी पथराव किया गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घायल युवक को आनन-फानन में उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना के दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।








