Home » उत्तर प्रदेश » 1712 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

1712 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

हाथरस : 25 / सितम्बर / 2026 :   सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को जनपद के सभी 1712 आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति का आकलन करना, कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन करना तथा उन्हें सुपोषित श्रेणी में लाने के लिए आवश्यक जानकारी और सहयोग उपलब्ध कराना रहा।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को उनके अभिभावकों के साथ बुलाकर उनके सामने ही वजन किया गया। बच्चों की पोषण स्थिति के संबंध में अभिभावकों को जानकारी दी गई। कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों के परिवारों को स्वास्थ्य, पोषण और उचित खान-पान के संबंध में आवश्यक जानकारी देकर जागरूक किया गया।

आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई और अन्नप्राशन की गतिविधियां भी आयोजित की गईं। कुपोषित बच्चों के परिवारों को बच्चों को सुपोषित बनाने के लिए उपलब्ध पोषण सेवाओं एवं संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारियों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान लाभार्थियों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं पोषण संबंधी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment