शिकारपुर : 26 / सितम्बर / 2026 : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के संभावित प्रत्याशी पिन्टू चौधरी ने शुक्रवार सुबह साइकिल से लोहरा गांव का दौरा किया। ‘चलें गांव की राह में, सुनें हर दिल की बात’ अभियान के तहत गांव पहुंचे सपा नेता का ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस दौरान पिन्टू चौधरी ने ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात कर उनके सुख-दुख साझा किए और गांव की जमीनी समस्याओं को करीब से जाना। गांव की वृद्ध महिलाओं और अन्य ग्रामीणों ने उनके सामने अपनी समस्याएं रखीं। वृद्ध एवं विधवा महिलाओं ने बताया कि पिछले काफी समय से उनकी पेंशन बंद है, जिसके चलते उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने गांव के खराब रास्तों और बदहाल सड़कों की समस्या भी प्रमुखता से उठाई। ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद पिन्टू चौधरी ने बुजुर्ग महिलाओं और ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को उचित मंच पर उठाकर पेंशन बहाल कराने और सड़कों की स्थिति में सुधार कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जनता के हक और समस्याओं की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ी जाएगी। वह क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे और गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं को समझने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









