शिकारपुर : 26 / सितम्बर / 2026 : शिकारपुर नगर पालिका परिषद की ओर से शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के तहत चौक चैनपुरा स्थित एचडीएफसी बैंक से लेकर खुर्जा बस स्टैंड तक सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया।

अभियान मुख्य बाजार से होते हुए आगे बढ़ा। नगर पालिका की टीम ने सड़क किनारे लगे अवैध होर्डिंग, टीन शेड, बोर्ड, तख्त और अन्य अस्थायी अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान अतिक्रमण करने वालों से कुल 13,800 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
अभियान का संचालन ईओ नीतू सिंह के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन के सहयोग से किया गया। ईओ ने अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सार्वजनिक रास्तों, नालियों और सरकारी जमीन पर दोबारा अतिक्रमण न करें। दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
नगर पालिका परिषद ने बताया कि शहर को साफ, सुगम और अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









