शिकारपुर : 26 / सितम्बर / 2026 : शिकारपुर नगर स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गयाu। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर निकलने वाली भव्य एवं विशाल शोभायात्रा की तैयारियों की रूपरेखा तय करना रहा।

बैठक की अध्यक्षता वाल्मीकि समाज के प्रमुख सदस्य सोनू मौर्य वाल्मीकि ने की। इस दौरान समाज के प्रबुद्ध एवं सम्मानित लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से शोभायात्रा समिति के पदाधिकारियों का चयन किया गया।
समाज के सम्मानित सदस्य अरुण कुमार सरकनिया को महर्षि वाल्मीकि भव्य विशाल शोभायात्रा समिति का प्रधान चुना गया। वहीं आदित्य वाल्मीकि को कोषाध्यक्ष तथा वासु डागौर वाल्मीकि को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का समाज के लोगों ने स्वागत किया।
सभी ने आगामी शोभायात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक के समापन सत्र में समाज के अन्य लोगों को भी विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक के दौरान वाल्मीकि समाज की एकजुटता और उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने महर्षि वाल्मीकि जयंती को हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाने तथा शोभायात्रा को सफल बनाने की अपील की।
इस मौके पर सोनू मौर्य वाल्मीकि, रिंकू वाल्मीकि, संदीप कोल वाल्मीकि, कमल वाल्मीकि, अरुण मौर्य वाल्मीकि, आकाश सरकनिया वाल्मीकि, राजेश वाल्मीकि, गौरव जमादार वाल्मीकि, शिवा वाल्मीकि, रानी वाल्मीकि, रोहित वाल्मीकि, विशाल वाल्मीकि, रमेश चन्द्र वाल्मीकि, राजेश सरकनिया वाल्मीकि, मोनू वाल्मीकि सैंकी, नितिन वाल्मीकि, नितिन महरौलिया, आशीष महरौलिया, विशाल, अर्जुन वाल्मीकि, बॉबी, कैलाश वाल्मीकि, दीपक, आशीष जैनवाल, अंकुर, नितिन कुड़िया वाल्मीकि, आकाश, दीपक और अमरदीप वाल्मीकि सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









