बुलंदशहर : 27 / सितम्बर / 2026 : छतारी थाना क्षेत्र में गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली और बस की टक्कर के बाद हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी और सादी वर्दी में मौजूद लोग युवकों पर लाठियां बरसाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में महिलाओं के साथ भी कथित तौर पर खींचतान किए जाने का दृश्य दिखाई दे रहा है।
बताया जा रहा है कि गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली की एक बस से टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद और हंगामा हो गया। आरोप है कि ट्रैक्टर पर सवार कुछ श्रद्धालुओं ने बस चालक और परिचालक के साथ मारपीट की।
विवाद के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इसी दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा कुछ युवकों की लाठियों से पिटाई किए जाने का वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में गले में गंगाजल लटकाए एक युवक को भी सड़क पर पीटे जाने का दृश्य दिखाई दे रहा है।
वहीं, महिलाओं को ट्रैक्टर-ट्रॉली से नीचे खींचने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं।बताया जा रहा है कि मामले में पुलिस की ओर से दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। वायरल वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। यह घटना करीब तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









