शिकारपुर : 27 / सितम्बर / 2026 : शिकारपुर नगर में देर रात तक खुलने वाली कन्फेक्शनरी और चाय की दुकानों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। मुख्य बाजारों और प्रमुख तिराहों पर देर रात तक दुकानें खुली रहने के कारण वहां लोगों की भीड़ जुटी रहती है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन स्थानों पर देर रात तक कुछ असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है और खुलेआम अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है।
देर रात तक होने वाली इस तरह की गतिविधियों के कारण आसपास रहने वाले लोगों और राहगीरों में असहजता का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिलाओं और परिवारों को देर रात इन रास्तों से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
लोगों का आरोप है कि पुलिस गश्त और प्रशासन की निगरानी के बावजूद कई स्थानों पर निर्धारित समय के बाद भी दुकानें संचालित हो रही हैं। इससे नियमों के पालन को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस-प्रशासन से देर रात तक खुलने वाली दुकानों की जांच कराने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
अब देखने वाली बात यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और देर रात तक लगने वाले जमावड़े पर किस तरह अंकुश लगाया जाता है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










