Home » बुलंदशहर » शॉर्ट सर्किट से किराना स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

शॉर्ट सर्किट से किराना स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलन्दशहर/डिबाई  : 27 / सितम्बर / 2026 :  डिबाई नगर के हनुमान चौराहा स्थित संजय किराना स्टोर में देर रात करीब दो बजे शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा लाखों रुपये का किराना सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार संजय किराना स्टोर पर फुटकर एवं थोक किराना सामान का कारोबार होता है। दुकान का संचालन संजय कुमार निवासी नगला छतु, तहसील डिबाई और उनके पार्टनर द्वारा किया जाता है। घटना के समय संजय कुमार अपने गांव स्थित घर चले गए थे, जबकि उनके पार्टनर दुकान की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे।

रात करीब दो बजे दुकान से धुआं उठने पर उनके पार्टनर की नींद खुली। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। शोर सुनकर स्थानीय दुकानदार मौके पर पहुंच गए और दमकल विभाग तथा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

स्थानीय लोगों के अनुसार आग इतनी भीषण थी कि दुकान की दीवारों का प्लास्टर तक उखड़ गया। दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

हालांकि आग से हुए वास्तविक नुकसान का अभी आकलन नहीं हो सका है।
स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने प्रशासन से पीड़ित व्यापारी के नुकसान का सर्वे कराकर नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है, ताकि व्यापारी दोबारा अपना कारोबार शुरू कर सके।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment