Home » बुलंदशहर » शिकारपुर में धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, चिकित्सा जगत की हस्तियों ने की शिरकत

शिकारपुर में धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, चिकित्सा जगत की हस्तियों ने की शिरकत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  : 27 / सितम्बर / 2026 :   शिकारपुर नगर में पहली बार विश्व फार्मासिस्ट दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। 25 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन भारत मेडिकल स्टोर के संचालक मौ. रिजवान सैफी की पहल पर किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. कमरुद्दीन, डॉ. विवेक कुमार, डॉ. आसिफ, डॉ. प्रवीन शर्मा और डॉ. गौरव कुमार समेत चिकित्सा जगत से जुड़े कई लोग मौजूद रहे। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि डॉक्टर और फार्मासिस्ट के बेहतर समन्वय से मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलती है।

समारोह के दौरान फार्मासिस्टों के योगदान पर चर्चा की गई और मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को विश्व फार्मासिस्ट दिवस की शुभकामनाएं दीं। आयोजन को सफल बनाने में प्रदीप सैनी, अनिल कुमार, इमरान खान, विदुश सैनी, समीर, शानबाज और शमीम सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।

नगर में पहली बार आयोजित हुए इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों में उत्साह देखने को मिला। आयोजन के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment