चोला : 27 / सितम्बर / 2026 : चोला क्षेत्र के ग्राम पचौता में भाजपा कार्यकर्ता जुगेन्द्र यादव के आवास पर प्रधानमंत्री के 138वें मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अतुल तेवतिया ने ग्रामीणों, भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ प्रधानमंत्री के विचार सुने।

इस अवसर पर कुराश प्रतियोगिता में सहारनपुर से ब्रॉन्ज मेडल जीतकर लौटे शौर्य और चिंटू का जिला पंचायत अध्यक्ष अतुल तेवतिया ने स्वागत किया। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में जुगेन्द्र यादव, प्रियंक कौशिक, डॉ. कुलबीर सिंह, अरविंद प्रधान, ललित ठाकुर, जन्मेष यादव, चौधरी सुंदर सिंह, रोहित यादव, काशी राठौर और रोहित लोधी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









