Home » बुलंदशहर » धूमधाम से मनाई गई शहीद भगत सिंह की जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

धूमधाम से मनाई गई शहीद भगत सिंह की जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  : 28 / सितम्बर / 2026 :  शिकारपुर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शहीद भगत सिंह चौक पर भगत सिंह यूनियन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह के जीवन, संघर्ष, साहस, विचारों और देशभक्ति को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह के विचार, त्याग और राष्ट्रप्रेम आज भी युवाओं को राष्ट्रहित एवं सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने “शहीद भगत सिंह अमर रहें” और “भगत सिंह यूनियन जिंदाबाद” के नारे लगाए।

इस मौके पर संदीप तेवतिया, परवेदर चौधरी महमूदपुर वाले, मुख्यालय प्रभारी नीरज फौजदार, रिजवान सैफी, शुभम चौधरी, प्रशांत पूनिया, गौरव, अभिषेक राजौरा, मोनू शर्मा, मंगल शर्मा, सुनील ठाकुर, विपिन ठाकुर, मयंक कश्यप, आमिर कुरैशी, कुशल मीणा और मोंटी वाल्मीकि सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment