Home » बुलंदशहर » रिटायर फौजी के घर के सटर वाले कमरे से तीन मोबाइल चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद

रिटायर फौजी के घर के सटर वाले कमरे से तीन मोबाइल चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

चोला  : 28 / सितम्बर / 2026 :   चोला थाना क्षेत्र के गांव गांगरौल में रिटायर फौजी के घर के बाहर सड़क किनारे बने सटर वाले कमरे से अज्ञात चोर तीन मोबाइल चोरी कर ले गया। चोरी की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

गांव गांगरौल निवासी आर्मी से सेवानिवृत्त जितेंद्र फौजी पुत्र वीरपाल सिंह ने बताया कि उनके घर के बाहर सड़क किनारे बने सटर वाले कमरे में करीब पांच-छह मजदूर सो रहे थे।

रात करीब एक बजे एक अज्ञात युवक कमरे में घुसा और मजदूरों के तीन मोबाइल चोरी कर फरार हो गया। चोर ने अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ था।

सुबह घटना की जानकारी होने पर रिटायर फौजी ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना देने के साथ ही स्थानीय पुलिस को लिखित शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें संदिग्ध चोर वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहा है।

चोला थाना प्रभारी दिग्विजय नाथ शाही ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोर की पहचान और तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment