Home » बुलंदशहर » घेर के कमरे का ताला तोड़कर किसान की करीब एक लाख रुपये की भैंस चोरी

घेर के कमरे का ताला तोड़कर किसान की करीब एक लाख रुपये की भैंस चोरी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

ककोड़  : 28 / सितम्बर / 2026 :   ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर मकरंदपुर में अज्ञात चोर घेर के कमरे का ताला तोड़कर करीब एक लाख रुपये कीमत की भैंस चोरी कर ले गए। पीड़ित किसान ने घटना की सूचना पुलिस को देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

गांव फतेहपुर मकरंदपुर निवासी वीरु सिंह पुत्र बलबीर सिंह ने बताया कि 22 तारीख की रात करीब एक बजे अज्ञात चोरों ने उनके घेर के कमरे का ताला तोड़ दिया और अंदर बंधी करीब एक लाख रुपये कीमत की भैंस चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी होने पर उन्होंने आसपास के क्षेत्र में काफी तलाश की, लेकिन भैंस का कोई सुराग नहीं मिला।

इसके बाद पीड़ित किसान ने ककोड़ थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। ककोड़ थाना प्रभारी सुदेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही भैंस बरामद कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment